गुकेश डी ने चेन्नई में अश्विन से की मुलाकात, चेपॉक स्टेडियम में उनके साथ खेला शतरंज

विश्व शतरंज चैंपियन गुकेश डी ने चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक स्टेडियम) में सीएसके के स्पिनर रविचंद्रन अश्विन से मुलाकात की है। अश्विन ने गुकेश को सीएसके की जर्सी भेंट की जिस पर '18-नंबर' और गुकेश लिखा था। सीएसके ने दोनों की मुलाकात का वीडियो ऑनलाइन शेयर किया है जिसमें अश्विन और गुकेश शतरंज खेलते नज़र आ रहे हैं।