गंगा एक्सप्रेसवे पर रईसजादों का 'रील' गदर, थार से किए खतरनाक स्टंट; बैरियर तोड़कर भागे

मेरठ के खरखौदा क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे पर थार और स्कॉर्पियो सवार हुड़दंगियों ने इंस्टाग्राम रील बनाने के लिए खतरनाक स्टंट किए। हुड़दंगियों ने एक्सप्रेसवे पर आधा घंटे तक ड्रामा किया और टोल कर्मियों के पेमेंट मांगने पर बैरियर तोड़कर फरार हो गए। इस दौरान गाड़ियों को गोल-गोल घुमाया गया और सरकारी फुलवारी भी नष्ट कर दी गई।

Load More