गंगा नदी में ₹10 चढ़ाने के बाद प्रणाम कर यूपी में कारोबारी ने उसमें कूदकर की खुदकुशी
मिर्ज़ापुर (यूपी) में 50-वर्षीय कारोबारी ने गंगा नदी में कथित तौर पर कूदकर खुदकुशी कर ली है। कारोबारी घर से विंध्याचल दर्शन की बात कहकर निकले थे और कार से गंगा पुल पहुंचकर ड्राइवर से ₹10 मांगकर गंगा में चढ़ाए व प्रणाम कर छलांग लगा दी। परिजन के अनुसार, कारोबारी मानसिक रूप से अस्वस्थ थे, उनका इलाज चल रहा था।