गंगा नदी में बियर पीते युवकों का वीडियो हुआ वायरल, जांच में जुटी वाराणसी पुलिस
वाराणसी पुलिस ने गंगा में नाव पर बियर पीते युवकों का वीडियो वायरल होने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। दूसरी नाव में युवक डीजे पर नाचते दिखे। वीडियो मांझी समुदाय द्वारा निकाले गए जुलूस के दौरान का बताया जा रहा है। इससे पहले गंगा में इफ्तार पार्टी करने और हड्डियां फेंकने का मामला सामने आया था।