गिग वर्कर्स के लिए फेयरवर्क रेटिंग में सबसे निचले पायदान पर हैं ओला, पोर्टर व उबर
गिग वर्कर्स (अस्थाई कर्मचारियों) के लिए कामकाज संबंधी अनुकूल या उचित परिस्थितियों के आधार पर डिजिटल प्लैटफॉर्म्स की एक रेटिंग जारी की गई है। इस रेटिंग में बिगबास्केट इस साल के फेयरवर्क इंडिया इंडेक्स में टॉप पर है जबकि कैब सर्विस देने वाली कंपनी ओला, उबर और लॉजिस्टिक स्टार्टअप पोर्टर सबसे निचले पायदान पर हैं।