गिग वर्कर्स की हड़ताल के बीच स्विगी और ज़ोमैटो डिलीवरी पार्टनर्स को देंगी विशेष इंसेंटिव
गिग वर्कर्स की हड़ताल के बीच स्विगी, ज़ोमैटो और ज़ेप्टो ने पीक आवर्स के लिए विशेष इंसेंटिव्स का एलान किया है। ज़ोमैटो 31 दिसंबर को पीक आवर में डिलीवरी पार्टनर्स को ₹120-₹150/ऑर्डर जबकि स्विगी भी इसी दौरान ₹2,000 तक का इंसेंटिव देगी। वहीं, स्विगी 31 दिसंबर-1 जनवरी तक पार्टनर्स को ₹10,000 तक कमाने का मौका दे रही है।