गूगल, एआई और झोलाछाप डॉक्टरों से सलाह लेकर दवाएं खाने से मरीज़ों की सेहत बिगड़ रही है। एम्स गोरखपुर में पिछले 10 महीनों में ऐसे 18 मामले सामने आए हैं। डॉक्टर सुनील गुप्ता के अनुसार, मेडिकल स्टोर संचालक भी समस्या सुनकर गूगल और एआई की मदद से दवाएं दे देते हैं जिससे मरीज़ों की हालत और गंभीर हो जाती है।