inshorts

गूगल के AI ने 56 साल पुरानी ऐसी गणितीय पहेली सुलझाई जिसे इंसान नहीं कर पाए थे हल

गूगल डीपमाइंड के रिसर्चर्स ने दावा किया है कि उनके नए AI-सिस्टम 'AlphaProof Nexus' ने पॉल एर्डोश द्वारा दिए गए 9 ओपन मैथ-प्रॉब्लम्स को अपने-आप हल कर लिया जिनमें कुछ 56-साल से अनसुलझे थे। AI-सिस्टम ने अल्जेब्रिक ज्योमेट्री की 15-साल पुरानी समस्या सुलझाने में भी मदद की। रिसर्चर्स के मुताबिक, हर समस्या को हल करने में कुछ सौ डॉलर की कंप्यूटिंग लागत लगी।