गूगल के CEO सुंदर पिचई ने 2026 को बताया चुनौतीपूर्ण साल, कर्मचारियों को दी हिदायत
गूगल के सीईओ सुंदर पिचई ने कर्मचारियों को चेतावनी देते हुए कहा है कि वर्ष 2026 कंपनी के लिए बेहद चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है। उन्होंने बताया कि AI क्षेत्र में बढ़ती प्रतिस्पर्धा और क्लाउड सेवाओं की मांग को पूरा करने का दबाव कंपनी के सामने बड़ी चुनौती बनेगा। पिचई के अनुसार, यह बहुत ज़्यादा प्रतिस्पर्धा वाला दौर है।