गूगल की नौकरी छोड़ बने IAS अधिकारी, आज कहां हैं 2017 के UPSC टॉपर?

अनुदीप दुरीशेट्टी ने 2017 की यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में पहली रैंक लाकर टॉप किया था। उन्होंने गूगल में नौकरी करते हुए यूपीएससी परीक्षा की तैयारी कर 2013 में दूसरी कोशिश में सफलता हासिल की लेकिन आईएएस में जगह नहीं मिलने पर तैयारी जारी रखी और 5वीं कोशिश में टॉपर बने। वह अभी हैदराबाद के ज़िलाधिकारी हैं।