गूगल का नया अपडेट, आईफोन की लॉक स्क्रीन पर जेमिनी AI से बात कर सकेंगे यूज़र्स
गूगल ने आईफोन यूज़र्स के लिए एक नया अपडेट जारी किया है जिससे वे अपनी लॉक स्क्रीन से सीधे जेमिनी एआई चैटबॉट से बात कर सकते हैं। यूज़र्स अब जेमिनी लाइव फीचर के ज़रिए बिना फोन अनलॉक किए वॉयस कमांड दे सकते हैं। गूगल ने कहा है कि मार्च के अंत तक एंड्रॉयड यूजर्स को नए एआई फीचर्स मिलेंगे।