गूगल क्रोम को रैंकिंग में पीछे छोड़ एप्पल ऐप स्टोर पर शीर्ष पर पहुंचा Zoho का उला ब्राउज़र
ज़ोहो का वेब ब्राउज़र उला अब एप्पल ऐप स्टोर पर गूगल क्रोम को पीछे छोड़ते हुए शीर्ष रैंकिंग पर पहुंच गया है। 'प्राइवेसी फर्स्ट' ब्राउज़र के तौर पर पेश किया गया उला, क्रोम और सफारी जैसे ब्राउज़रों के साथ प्रतिस्पर्धा करता है। यह क्रॉस-डिवाइस सिंक और बिल्ट-इन एड ब्लॉकर जैसे फीचर्स के साथ यूज़र्स को सुरक्षित ब्राउज़िंग अनुभव देता है।