गूगल क्रोम ने बनाया नया स्पीड रिकॉर्ड, बेंचमार्क टेस्ट में पिछले साल से 10% तेज़ प्रदर्शन
गूगल क्रोम ने Speedometer-3.1 और JetStream-3 जैसे लोकप्रिय बेंचमार्क-टेस्ट में नए स्पीड रिकॉर्ड बनाए हैं। क्रोम का प्रदर्शन पिछले साल की तुलना में 5% और साल की शुरुआत के मुकाबले 10% बेहतर रहा। गूगल ने JavaScript, WebAssembly और Blink इंजन में सुधारकर ब्राउज़र की गति बढ़ाई है जिससे यूज़र्स को तेज़-बेहतर ब्राउज़िंग अनुभव मिलने का दावा किया गया है।