गूगल क्रोम पर साइबर हमले का है खतरा, सरकार ने यूज़र्स के लिए जारी की चेतावनी

भारत की साइबर सिक्योरिटी संस्था CERT-In ने गूगल क्रोम वेब ब्राउज़र में कुछ खतरनाक खामियां पाई हैं। ये खामियां विंडोज़, मैकOS और लिंक यूज़र्स के लिए खतरा बन सकती हैं। CERT-In के मुताबिक, पुराने क्रोम ब्राउज़र में यह समस्या है और इससे बचने के लिए यूज़र्स को अपना वेब ब्राउज़र तुरंत अपडेट करना चाहिए।