गूगल क्रोम यूज़र्स के लिए सरकार ने जारी की चेतावनी
भारत सरकार ने चेतावनी देते हुए कहा है कि डेस्कटॉप के लिए गूगल क्रोम में कई खामियां पाई गई हैं जिनका फायदा उठाकर अटैकर्स दूर बैठे ही सिस्टम की सुरक्षा को बायपास कर टारगेट कंप्यूटर से संवेदनशील जानकारी चुरा सकते हैं। इन कमज़ोरियों का फायदा उठाकर ब्राउज़र की परफॉर्मेंस और सिक्योरिटी को आसानी से प्रभावित किया जा सकता है।