गूगल कर्मचारी ने UAE में छोड़ी ₹7 लाख/माह की नौकरी, गिनाए कारण
यूएई में ₹7 लाख/माह से ज़्यादा कमाने वाले एक गूगल कर्मचारी ने भारत लौटने के लिए नौकरी छोड़ने के कारण गिनाए हैं। उसने कठोर वर्किंग आवर्स, कमज़ोर तकनीक प्रणाली और नेतृत्व की कमी को इसकी वजह बताई। उसने बताया, "फ्लेक्सिबिलिटी बिल्कुल नहीं थी...सुबह 9 बजे पहुंचने पर आधे दिन का नुकसान...कई शीर्ष भूमिकाएं मेरिट से ज़्यादा राष्ट्रीयता पर आधारित थीं।"