गूगल जेमनाई अब चेहरे के भावों के साथ देगा जवाब, आया लाइव अवतार फीचर
गूगल ने जेमनाई 3.8 लाइव के साथ नया लाइव अवतार फीचर लॉन्च किया है। इसकी मदद से यूजर AI मॉडल से बातचीत कर सकेंगे और स्क्रीन पर एनिमेटेड AI पर्सोना दिखाई देगा। यह अवतार बातचीत के दौरान जवाब देगा और बोलते समय उसके होंठ आवाज के साथ मिलते-जुलते रहेंगे। यह 97 भाषाओं में बात कर सकता है।