गूगल ड्राइव से गायब हुआ अतुल सुभाष का सुसाइड नोट व लेटर: रिपोर्ट

रिपोर्ट के मुताबिक, बेंगलुरु के इंजीनियर अतुल सुभाष द्वारा सुसाइड से पहले शेयर किए गए गूगल ड्राइव लिंक से 24 पन्नों का सुसाइड नोट और 'टू मिलॉर्ड्स' टाइटल वाला एक लेटर रहस्यमय तरीके से गायब हो गया है। इसके अलावा गूगल ड्राइव में 'मृत्यु को कोई डर नहीं' टाइटल वाली कविता व राष्ट्रपति को संबोधित पत्र और एक घोषणापत्र है।