गूगल ने 'विश्व चेस चैंपियशिप' का जश्न मनाने के लिए बदला अपना डूडल
गूगल ने 'विश्व चेस चैंपियशिप' का जश्न मनाने के लिए अपने डूडल में बदलाव किए हैं। गूगल होमपेज पर दिख रहे डूडल में चेस के पीले, लाल, नीले और सफेद रंग से प्यादे डिज़ाइन किए गए हैं जिसे क्लिक करने पर गूगल 'सेलिब्रेटिंग चेस' वाले पेज पर रिडायरेक्ट करता है। गौरतलब है, डूडल चैंपियनशिप के आखिरी दिन को दर्शाता है।