गूगल ने अपना नया इमेज जेनरेशन और एडिटिंग टूल Nano Banana Pro लॉन्च किया है। सीईओ सुंदर पिचई ने कहा, "यह टूल इमेज जेनरेशन और एडिटिंग के लिए अत्याधुनिक तकनीक से लैस है जिसमें बेहतर वर्ल्ड नॉलेज और टेक्स्ट रेंडरिंग जैसे फीचर्स शामिल हैं।" यह टूल कंटेंट बनाने के लिए Gemini 3 की रीजनिंग क्षमता का उपयोग करता है।