गूगल ने AI के कारण फिर की 100 से अधिक कर्मचारियों की छंटनी

गूगल ने डिज़ाइन-संबंधी भूमिकाओं में से 100-से अधिक कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है। कंपनी ने यह कदम लागत कम करने और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) पर निवेश बढ़ाने के उद्देश्य से उठाया है। अधिकांश छंटनी अमेरिका स्थित कर्मचारियों की हुई है और प्रभावित लोगों को दिसंबर की शुरुआत तक दूसरी भूमिका पाने का मौका दिया गया है।