गूगल ने Gemini ऐप में पेश किया 'आंसर नाउ' विकल्प, जानिए क्या होगा फायदा
गूगल ने अपने जेमिनी ऐप में नया 'आंसर नाउ' फीचर लॉन्च किया है। इस ऐप के ज़रिए यूज़र्स लंबे इंतज़ार के बिना तुरंत जवाब पा सकते हैं। यह फीचर खासकर प्रो और थिकिंग मॉडल यूज़र्स के लिए है। यह फीचर अब Android, iOS और वेब पर उपलब्ध है और फ्री व प्रीमियम दोनों अकाउंट्स में इस्तेमाल किया जा सकता है।