गूगल ने ऐसा AI-समर्थित कर्सर पेश किया जो समझ सकता है यूज़र्स का इशारा
गूगल डीपमाइंड ने एक ऐसा एआई-समर्थित माउस कर्सर पेश किया है जो समझ सकता है कि यूज़र स्क्रीन पर किस चीज़ की ओर इशारा कर रहा है। इसका मकसद चैटबॉट में बार-बार लंबे निर्देश टाइप करने की ज़रूरत को कम करना है। यूज़र्स स्क्रीन पर किसी जगह कर्सर रखकर कमांड दे सकते हैं और एआई संदर्भ को समझकर काम करेगा।