गूगल ने जारी की चेतावनी, कर्मचारियों को निशाना बना रहे हैं हैकर्स

गूगल ने एक चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि साइबर हमलावर उनके कर्मचारियों को निशाना बना रहे हैं। हैकर्स कई वरिष्ठ अधिकारियों को ईमेल भेज कर झूठा दावा करते हैं कि उन्होंने ओरेकल के व्यावसायिक ऐप्लिकेशन से संवेदनशील डेटा चुराया है। गूगल ने कहा कि ये हैंकिंग अभियान cl0p रैंसमवेयर गिरोह से जुड़े समूह द्वारा चलाया जा रहा है।