गूगल ने नया AI लैपटॉप 'गूगलबुक' किया पेश, जानिए इसकी खासियत
गूगल ने एंड्रॉयड शो 2026 में आज 'गूगलबुक' नाम का नया आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) लैपटॉप पेश किया है। कंपनी ने इसे जेमिनाई इंटेलिजेंस पर आधारित एक नई लैपटॉप कैटेगरी बताया है। गूगल के मुताबिक, यह डिवाइस AI फीचर्स, एंड्रॉयड इकोसिस्टम और प्रीमियम हार्डवेयर को एक साथ जोड़ती है। गूगलबुक में 'मैजिक पॉइंटर' नाम का नया AI फीचर दिया गया है।