गूगल ने पेश किया वीडियो बनाने वाला AI टूल 'वीओ 2'

गूगल की आर्टिफीशियल प्रयोगशाला डीपमाइंड ने 'वीओ 2' नामक नया वीडियो-जनरेटिंग एआई टूल पेश किया है। डीपमाइंड के उपाध्यक्ष एली कोलिन्स के मुताबिक, 'वीओ 2' को गूगल के वर्टेक्स एआई प्लैटफॉर्म पर उपलब्ध कराया जाएगा। 'वीओ 2' टेक्स्ट और तस्वीरों से वीडियो बना सकता है और इसमें भौतिकी की समझ और कैमरा कंट्रोल बेहतर है।