गूगल ने बुधवार को बेंगलुरु में अपने नए और भारत में अपने अबतक के सबसे बड़े कार्यालय का उद्घाटन किया जिसे 'अनंत' नाम दिया है। गूगल का यह कार्यालय 16 लाख वर्ग फीट में फैला हुआ है इसमें एकसाथ 5,000 से ज़्यादा कर्मचारी काम कर सकते हैं। इस कार्यालय में एंड्रॉइड, क्लाउड समेत अन्य गूगल इकाइयों की टीमें काम करेंगी।