गूगल ने यूज़र्स को जेमिनी 2.5 प्राे की सुविधा फ्री में देने का किया ऐलान

गूगल ने यूज़र्स को अपने नए एआई-मॉडल 'जेमिनी 2.5 प्रो' की सुविधा फ्री में देने का ऐलान किया है। यह मॉडल अभी प्रायोगिक चरण में है और यूज़र्स इसे gemini.google.com पर ड्रॉप-डाउन मेनू से चुन सकते हैं। जेमिनी 2.5 प्रो स्टेट-ऑफ-आर्ट थिंकिंग मॉडल पर आधारित हैं। जिसका लक्ष्य मानव जैसी तर्क क्षमताओं की नकल करके बेहतर प्रदर्शन हासिल करना है।