गूगल ने हेल्थ से जुड़ी कुछ सर्च क्वेरीज़ के लिए AI-जनरेटेड समरी दिखाना किया बंद
गूगल ने स्वास्थ्य संबंधी संवेदनशील सर्च क्वेरीज़ के लिए AI-जनरेटेड समरी (AI ओवरव्यू) दिखाना बंद कर दिया है। यह बदलाव 'गार्जियन' की एक जांच के बाद हुआ जिसमें पाया गया कि AI ओवरव्यू फीचर कभी-कभी गुमराह करने वाली जानकारी देता है। वहीं, गूगल ने अलग-अलग समरीज़ को हटाने पर कोई बयान नहीं दिया है।