गूगल पे यूज़र्स के लिए बुरी खबर, अब पेमेंट करने पर देने होंगे एक्स्ट्रा पैसे
गूगल पे यूज़र्स को अब बिजली या गैस का बिल चुकाने के लिए डेबिट/क्रेडिट कार्ड के ज़रिए किए जाने वाले पेमेंट्स पर 0.5-1% तक कन्वीनियंस फीस देनी होगी। इससे पहले गूगल पे ने मोबाइल रिचार्ज पर ₹3 का शुल्क वसूलना शुरू किया था। भारत के दूसरे सबसे बड़े यूपीआई प्लैटफॉर्म गूगल पे की यूपीआई ट्रांज़ैक्शंस में 37% हिस्सेदारी है।