ग्रेटर नोएडा (यूपी) में करीब 30 फीट गहरे नाले में कार गिरने से भारत भाटी नामक स्टेशन मास्टर की मौत हो गई है। बकौल रिपोर्ट्स, वह गूगल मैप लगाकर एक शादी में जा रहे थे और अचानक आगे रास्ता खत्म हो गया था। स्थानीय लोगों के अनुसार, यहां आए दिन हादसे होते हैं लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।