जयपुर (राजस्थान) में गूगल मैप के बताए रास्ते पर चलने के बाद एक ट्रेलर संकरी गली में फंस गया जिसे कड़ी मशक्कत के बाद हटा दिया गया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की सहायता से ट्रेलर को निकालने की कोशिश शुरू की गई थी। वहीं, रास्ता बाधित होने से लोगों को काफी परेशानी हुई।