गूगल मैप फॉलो करते हुए UP में रेलवे लाइन पर पहुंची कार, ट्रेन की टक्कर से उड़े परखच्चे

झांसी (यूपी) में हाल ही में गूगल मैप फॉलो करते हुए रेलवे लाइन पार करते समय एक कार बुंदेलखंड एक्सप्रेस से टकरा गई। इससे कार के परखच्चे उड़ गए और लोगों ने गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाई। झांसी रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी एमके सिंह ने बताया कि जिस जगह यह घटना हुई, वहां कोई रेलवे फाटक नहीं था।