गाज़ा पर इज़रायल के हवाई हमलों में बच्चों समेत कम-से-कम 200 लोगों की हुई मौत
इज़रायल ने हमास के साथ सीज़फायर के लगभग 2 महीने बाद मंगलवार सुबह गाज़ा पर बड़े हवाई हमले किए। फिलीस्तीन के डॉक्टरों के मुताबिक, हमलों में बच्चों समेत कम-से-कम 200 लोग मारे गए हैं। 19 जनवरी को संघर्ष-विराम पर सहमति बनने के बाद इज़रायल द्वारा गाज़ा पट्टी पर किया गया यह सबसे बड़ा हमला है।