गाज़ा में इज़रायल के कहर पर भारत ने जताई चिंता, कहा- सभी बंधक रिहा हों
भारतीय विदेश मंत्रालय ने इज़रायल के गाज़ा में किए गए हवाई हमले में 400 से ज़्यादा लोगों के मारे जाने को लेकर चिंता जताई है। भारतीय विदेश मंत्रालय के मुताबिक, यह ज़रूरी है कि सभी बंधकों को रिहा किया जाए। भारत गाज़ा के लोगों को मानवीय सहायता की आपूर्ति जारी रखने का भी आह्वान करता है।