गाज़ा में इज़रायल के हवाई हमलों में मरने वालों की संख्या पहुंची 400 के पार

इज़रायल द्वारा मंगलवार को गाज़ा पर किए गए हवाई हमलों में मरने वालों की संख्या 400 के पार पहुंच गई है। गाज़ा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि हमलों में कम-से-कम 404 लोग मारे गए और 560 से अधिक लोग घायल हुए हैं। मंत्रालय के मुताबिक, बचावकर्मी फिलहाल मलबे में मृतकों और घायलों की तलाश कर रहे हैं।