इज़रायल ने एलान किया है कि गाज़ा में इज़रायल-हमास युद्धविराम लागू हो गया है और शुक्रवार को इज़रायली सेना ने गाज़ा से पीछे हटना शुरू कर दिया। इज़रायल डिफेंस फोर्सेज़ (आईडीएफ) ने बताया, "सैनिकों ने युद्धविराम और बंधकों की रिहाई की तैयारी के लिए नई तैनाती सीमाओं पर अपनी स्थिति लेनी शुरू कर दी है।"