गाज़ा शांति प्रस्ताव पर हमास की हामी के बीच इज़रायल ने फिर किया हमला, 6 लोगों की मौत
अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के गाज़ा में बमबारी रोकने के आदेश के कुछ घंटों बाद ही इज़रायल ने फिर शहर पर हमला कर दिया है। इस हमले में 6 लोगों की मौत हो गई है। गौरतलब है, इससे पहले हमास ने इज़रायली बंधकों को रिहा करने समेत गाज़ा शांति प्रस्ताव के कई शर्तों को मानने के लिए सहमति जताई थी।