इज़रायल-हमास युद्ध के बीच इज़रायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गाज़ा का दौरा किया और यहां से हर एक बंधक की रिहाई कराने वाले शख्स को $5 मिलियन देने का एलान किया है। नेतन्याहू ने कहा, "बंधक को लाने वाले शख्स व उसके परिवार को हम सुरक्षा देंगे। जो कोई भी हमारे बंधक को नुकसान पहुंचाएगा उसे इसका अंजाम भुगतना होगा।"