inshorts

गाज़ियाबाद में जले हुए ऑटो में मिला शव, हत्या के बाद आग लगाने का शक

गाज़ियाबाद (उत्तर प्रदेश) में बुधवार सुबह एक जले हुए ऑटो के अंदर जला हुआ शव मिलने से सनसनी फैल गई है। शव महिला का है या पुरुष का इसकी पहचान नहीं हुई है। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि हत्या के बाद सबूत मिटाने के इरादे से शव को ऑटो सहित आगे के हवाले कर दिया गया।