गाज़ियाबाद में प्रॉपर्टी के लिए 2 बेटों ने हथौड़े से पीट-पीटकर ली माता-पिता की जान, हुए अरेस्ट

गाज़ियाबाद (यूपी) में सोमवार देर रात 2 बेटों ने कथित तौर पर हथौड़े-डंडे से पीट-पीटकर अपने माता-पिता की हत्या कर दी। जानकारी के मुताबिक, किराएदार द्वारा झगड़े की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने खून से लथपथ माता-पिता के पास खड़े दोनों बेटों को गिरफ्तार कर लिया। बकौल पुलिस, शुरुआती जांच में प्रॉपर्टी के चलते विवाद प्रतीत हो रहा है।

Load More