गाज़ियाबाद में सड़क पर खेल रहे बच्चे को कार चालक ने कुचला, हुई मौत; वीडियो आया सामने

गाज़ियाबाद में वंदना विहार में एक कार चालक ने सड़क पर खेल रहे 6 वर्षीय बच्चे को कुचल दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, कार चालक घटना के बाद मौके से फरार हो गया और घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। आरोपी कार चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।