गाज़ियाबाद से चेन्नई जा रही फ्लाइट में बुज़ुर्ग को आया अटैक, हुई इमरजेंसी लैंडिंग
गाज़ियाबाद से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट में 72-वर्षीय बुज़ुर्ग यात्री को बीच उड़ान में हार्ट अटैक आ गया और वह बेहोश हो गए जिसके बाद विमान की नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। एयरपोर्ट पर पहले से तैनात मेडिकल टीम ने यात्री को ऐम्बुलेंस से नज़दीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।