गंजेपन के बाद अब अचानक गिरने लगे नाखून, नई दिक्कत का सामना कर रहे हैं बुलढाणा के लोग

बुलढाणा (महाराष्ट्र) के शेगांव तालुका में कई लोगों के बाल झड़ने की समस्या के बाद अब नाखून भी गिरने लगे हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक, बाल झड़ने वाले मरीज़ों के नाखून भी कमज़ोर होकर गिर रहे हैं। नागरिकों का आरोप है कि स्वास्थ्य विभाग और ज़िला प्रशासन मरीज़ों की समस्या को अनदेखा कर रहे हैं।