इंस्टीट्यूट ऑफ सिस्मोलॉजिकल रिसर्च (आईएसआर) के अनुसार, गुजरात के जेतपुर, धोराजी और उपलेटा पंथक में शुक्रवार सुबह पिछले 12-घंटों में भूकंप के 9 झटके महसूस किए गए। आईएसआर के मुताबिक, आज सुबह 6:19 बजे भूकंप का सबसे तेज़ झटका महसूस हुआ जिसकी तीव्रता 3.8 रही। इन झटकों का केंद्र मुख्य रूप से उपलेटा से 27-30 किलोमीटर पूर्व-उत्तर-पूर्व दिशा में रहा।