गुजरात की अदालत ने अल-कायदा से जुड़े 3 युवकों को सुनाई उम्रकैद की सज़ा

गुजरात की एक अदालत ने तीन युवकों को आतंकी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में उम्रकैद की सज़ा सुनाई है। बकौल रिपोर्ट्स, तीनों युवक पश्चिम बंगाल के रहने वाले थे और आतंकी संगठन अल-कायदा के लिए स्लीपर सेल तैयार कर रहे थे। अहमदाबाद एटीएस ने दो साल पहले राजकोट के सोनी बाज़ार से तीनों युवकों को गिरफ्तार किया था।