गुजरात की एक कंपनी ने डॉनल्ड ट्रंप के अमेरिका के राष्ट्रपति पद की शपथ लेने से पहले डायमंड पर उनका चित्र उकेरा है जिसकी तस्वीर सामने आई है। 4.30 कैरेट के हीरे पर 60 दिनों में इसे तैयार किया गया है। फर्म के मालिक ने कहा, "यह हीरा सूरत के हीरा उद्योग के शिल्प-कौशल व अद्वितीय क्षमताओं का प्रतीक है।"