गुजरात के कच्छ में 3 दिन में तीसरी बार आया भूकंप

गुजरात के कच्छ में रविवार रात 9:47 बजे 4.0 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप का केंद्र खावड़ा से 20 किलोमीटर पूर्व-दक्षिण-पूर्व दिशा में स्थित था। हालांकि, भूकंप से किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है। कच्छ में पिछले तीन दिनों में भूकंप का यह तीसरा झटका है। इससे इलाके में भूकंपीय गतिविधियों में बढ़ोतरी देखी जा रही है।

Load More