गुजरात के धर्मेश्वर महादेव मंदिर से मिलीं बाघ की 37 खालें और पंजे

नर्मदा (गुजरात) में धर्मेश्वर महादेव मंदिर के पुराने भवन से बाघ की 37 खालें और लगभग 133 पंजे मिले हैं। जांच के दौरान महाराज माधवानंद स्वामी का पासपोर्ट भी बरामद हुआ है। मंदिर के ट्रस्टी ने इस बारे में वन विभाग को जानकारी दी। इंटेलिजेंस ब्यूरो और वन विभाग की टीम मामले की जांच कर रही है।