inshorts

गुजरात के पोरबंदर तट पर चावल व चीनी से लदे जहाज़ में लगी भयंकर आग

गुजरात के पोरबंदर में सुभाषनगर जेट्टी तट पर एचआरएम ऐंड संस के एक जहाज़ में भयंकर आग लग गई है। जहाज़ का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें चावल और चीनी लदे होने के कारण आग विकराल होती दिख रही है। आग लगने के बाद जहाज़ को तट से दूर समुद्र के बीच में खींच लिया गया।